फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: पर्यटन स्थल पर मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना

Mon, 06 Jul 2020 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

अगर आप मसूरी और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थल पर जा रहे हैं तो मास्क जरूर पहनें। नहीं तो आप पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो गई। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में सर्विलांस का पहला चरण पूरा, सरकार पूरी तरह से सतर्क

साथ ही अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस और पीआरडी जवानों की ड्यूटी मसूरी और ऋषिकेश में लगाई है। जिले में अनलॉक-2 लागू है।
विज्ञापन


ऐसे में बीते कुछ दिनों में लोगों का मसूरी और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थलों पर आवागमन बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन दोनों ही पर्यटन स्थलों पर पुलिस, पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जिले में कोरोना काल में अब लोगों को राहत दी जा रही है। इसके चलते काफी संख्या में लोग परिवार के साथ बाहर निकल रहे हैं। वहीं, वह पर्यटन स्थलों की ओर भी जा रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ रहा है। 

मास्क न पहनने पर जुर्माने की यह है व्यवस्था 

सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माने की व्यवस्था बनाई है। इसके तहत अगर कोई बिना मास्क के पहली बार पकड़ा जाता है तो उसे 100 रुपये तक जुर्माना देना होगा। इसके बाद हर बार अधिक जुर्माना भरना पड़ेगा। तीन बार से अधिक उल्लंघन पर और सख्त प्रावधान किए गए हैं।

बीते कुछ दिनों में मसूरी और ऋषिकेश जैसे पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ बढ़ी है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए इन स्थानों पर पुलिस-पीआरडी जवानों को लगाने का फैसला किया है। लोगों से भी अपील है कि बेवजह पर्यटन स्थल पर न जाएं।
- डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
 
विज्ञापन

बिना मास्क घूमने वाले तीन सौ अधिक लोगों का चालान 

सड़क पर बिना मास्क घूमने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। दून में साप्ताहिक बंदी के दिन सड़कों पर बिना मास्क घूमने वाले तीन सौ तेरह लोगों को चालान किया गया। इस दौरान चालान के दौरान कुल 31 हजार से अधिक रुपये वसूले गए।

अनलॉक टू में सरकार ने सभी पाबंदियां हटा दी है, लेकिन लोगों को सड़क पर बिना मास्क के घूमने पर प्रतिबंध है। लेकिन कुछ लोग नियमों का उल्लघन कर सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस भी सख्ती बरत रही है।

रविवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान दून के रायपुर थाने में 138 व्यक्ति , पटेल नगर में 44 व बसंत विहार में 131 व्यक्ति बिना मास्क घूमते हुए पाए गए। जिनके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान किया और 31300 रूपये चालान के रुप में वसूले।

डीआईजी ने लोगों के अपील की है कि वह कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें ओर बिना मास्क सड़कों पर न घूमें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें