उत्तराखंड में एक दिन में पांच सौ से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के कारण सक्रिय मरीजों की संख्या (एक्टिव केस) का आंकड़ा एक हजार पार हो गया है। जबकि 24 घंटे में 119 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 346468 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सभी 13 जिलों में 505 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम है। जिससे प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक हजार पहुंच गया है।
प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत घट कर 95.72 प्रतिशत हो गई है। वहीं, सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 2.74 प्रतिशत पहुंच गई है। जो एक सप्ताह पहले 0.19 प्रतिशत थी। देहरादून जिले की संक्रमण दर 8.7 प्रतिशत दर्ज की गई।