फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 14 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं

Mon, 27 Sep 2021 06:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: सोमवार को सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 218 पहुंच गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 226 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 13096 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली में दो, देहरादून में छह, हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में एक-एक और पिथौरागढ़ में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। 

उत्तराखंड: डेढ़ साल बाद सभी के लिए खुलेगी भारत-नेपाल सीमा, विदेशी पर्यटकों को कोरोना जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343504 हो गई है। इनमें से 329794 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

देहरादून: बढ़ रहे रायनो और एडिनो वायरस के मरीज, लक्षणों के आधार पर ऐसे करें पहचान

विज्ञापन

कोविड-19 में कार्य कर रहे फार्मेसिस्टों को एक समान प्रोत्साहन राशि की मांग

रुद्रप्रयाग में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने कोविड-19 में कार्य कर रहे फार्मेसिस्टों को प्रोत्साहन राशि देने में भेदभाव का आरोप लगाया है। इस संबंध में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा निदेशक को ज्ञापन भेजकर चिकित्सक व फार्मेसिस्ट को समान प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई है। 

एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस राणा व मंत्री केएस भंडारी का कहना है कि कोविड-19 में सभी अपने-अपने स्तर से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 ड्यूटी में लगे आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा विभाग के चिकित्साधिकारियों को 10 हजार व फार्मेसिस्टों को समूह (घ) के साथ मात्र 3 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई है, जो उचित नहीं है। कोरोनाकाल में दो वर्ष से फार्मेेसिस्ट फ्रंट लाइन वर्कर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें