Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: मंगलवार को प्रदेश केसात जिलों बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि आठ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 156 पहुंच गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 11697 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून और उत्तरकाशी दो-दो, हरिद्वार में तीन और नैनीताल में एक संक्रमित मिला है।
संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343844 हो गई है। इनमें से 330145 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7399 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है।