फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 34 नए संक्रमण के मामले आए सामने, 71 हुए ठीक, अब 250 एक्टिव केस

Sat, 26 Mar 2022 09:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया। शुक्रवार को प्रदेश में 23 हजार 521 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। 
 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना के 34 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 71 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के 250 एक्टिव मरीज बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को 34 नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा 15 हरिद्वार और 12 देहरादून में मिले हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा अल्मोड़ा में चार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक मामला सामने आया। शुक्रवार को 71 मरीजों के ठीक होने के बाद 250 एक्टिव केस बाकी रह गए हैं। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश में 23 हजार 521 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई। 

ये भी पढ़ें...कोरोना में बिगड़े आर्थिक हालात:  चौंकाने वाला बदलाव, सरकारी स्कूलों में करीब 44 हजार छात्रों की संख्या बढ़ी, प्राइवेट में घटी
विज्ञापन


इससे पहले दिन प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मामले सामने आए थे। जबकि 21 मरीज ठीक हुए थे। 20 नए मामलों में हरिद्वार में दस, देहरादून में चार, अल्मोड़ा में एक, नैनीताल में एक, पौड़ी में तीन और टिहरी का एक मामला शामिल है। वहीं, प्रदेश में 26 हजार 466 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें