फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को छह नए संक्रमित मिले, एक मरीज की हुई मौत

Sun, 24 Oct 2021 08:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: रविवार को प्रदेश में 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि नौ मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 163 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 9871 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं,  चंपावत में एक, देहरादून में तीन और नैनीताल में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।

उत्तराखंड: रुड़की में बेकाबू हो रहा डेंगू, 55 नए मरीजों में हुई पुष्टि, एक संदिग्ध की मौत
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343821 हो गई है। इनमें से 330121 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7399 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

लक्ष्य करीब, घट रही टीकाकरण की रफ्तार

प्रदेश में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए समय कम है, जबकि टीकाकरण की रफ्तार कम हो रही है। राज्य में पूर्ण टीकाकरण करने के लिए 70 दिन में 50 लाख टीके लगाने होंगे। बीते 10 दिन के भीतर 2.42 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज लगाई गई। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन ने कोविड टीकाकरण की विश्लेषण रिपोर्ट जारी की है। फाउंडेशन के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के आधार पर प्रदेश में टीकाकरण में लगातार कमी आ रही है। सरकार ने दिसंबर 2021 तक 18 वर्ष से ऊपर वालों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।

टीकाकरण में रफ्तार कम होने से अब 70 दिन में 50 लाख वैक्सीन की डोज लगानी होगी। प्रतिदिन 72267 वैक्सीन डोज लगाने की आवश्यकता है। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जिला प्रशासनों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर पूर्ण टीकाकरण के लिए मिशन मोड पर आने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें