फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 27 नए मामले, 233 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

Fri, 24 Dec 2021 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 27 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344724 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नौ जिलों में 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून में आठ, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में पांच-पांच, पौड़ी में तीन व टिहरी जिले में दो नए संक्रमित मिले हैं।

इसके अलावा किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


Omicron in Uttarakhand: ओमिक्रॉन संक्रमित युवती के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित, वैरिएंट का पता लगाने में जुटे विशेषज्ञ 
टिहरी: धार्मिक आयोजनों को प्रतिबंधित करने की मांग
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए भिलंगना क्षेत्र के गोपाल सिंह ने प्रदेश में चुनावी जन सभाएं और धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मुख्य न्यायाधीश नैनीताल को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि देशभर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


Omicron in Uttarakhand: प्रदेश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़े तो नाइट कर्फ्यू संभव, सरकार सतर्क
विज्ञापन

कई जगह चुनावी रैली, जनसभा और धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जहां पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावनाएं बढ़ती जा रही है। पर्वतीय क्षेत्र के अस्पतालों में समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में चुनावी रैली और धार्मिक आयोजनों को फिलहाल प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है।

मुख्य न्यायाधीश से कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार को चुनावी रैली और धार्मिक आयोजनों को प्रतिबंधित लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें