फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में बीते 24 घंटे में 47 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक भी मौत नहीं

Tue, 01 Mar 2022 07:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

अब तक प्रदेश में 85 लाख 72 हजार 460 को पहली डोज और 79 लाख चार हजार 888 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं। 38 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 928 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सामने आए 47 नए मामलों में सर्वाधिक 22 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के छह, चंपावत के एक, हरिद्वार के तीन, नैनीताल के दस, पौड़ी के दो, ऊधमसिंह नगर में एक और उत्तरकाशी के दो मामले शामिल हैं।

विज्ञापन


बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को 38 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोविड के 928 एक्टिव केस हैं, जिनमें से सर्वाधिक 330 केस देहरादून के हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के 79, बागेश्वर के छह, चमोली के 41, चंपावत के 66, हरिद्वार के 84, नैनीताल के 54, पौड़ी के 118, पिथौरागढ़ के 54, रुद्रप्रयाग के 34, टिहरी के 20, ऊधमसिंह नगर के 39 और उत्तरकाशी के तीन मामले शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...रूस लगातार दाग रहा मिसाइल : यूक्रेन से जिया ने अमर उजाला को बताया हाल, बोली- अब धमाके सुनने की आदत हो गई, सन्नाटा चुभता है
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को प्रदेश में तीन हजार 480 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 85 लाख 72 हजार 460 को पहली डोज, 79 लाख चार हजार 888 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। तीन लाख 95 हजार 156 को एहतियाती डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें