फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 10 नए संक्रमित, बढ़कर 184 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Sun, 21 Nov 2021 07:44 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 184 हो गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 179 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 10646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन और देहरादून में 10 संक्रमित मिले हैं।

उत्तराखंड में कोरोना: राज्य सरकार की ओर से लागू सभी कोविड प्रतिबंध खत्म, ये दिशा-निर्देश रहेंगे जारी
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344084 हो गई है। इनमें से 330337 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.00 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

वैक्सीन पहली और दूसरी डोज लगाने में बागेश्वर जिला राज्य में पहले स्थान पर

कोविड टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने से दिसंबर महीने तक शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने की चुनौती बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में 60 प्रतिशत को वैक्सीन की दूसरी डोज लग पाई है। प्रदेश सरकार ने 18 से अधिक आयु के लोगों को दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। वैक्सीन पहली और दूसरी डोज लगाने में बागेश्वर जिला राज्य में पहले स्थान पर है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 18 से अधिक आयु के 77.29 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। जिसमें अब तक 75.35 लाख से ज्यादा को पहली और लगभग 45.71 लाख को दूसरी डोज लग चुकी है। रविवार को प्रदेश के 539 केंद्रों पर 22714 लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई गई। जिससे दिसंबर माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की चुनौती बढ़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें