Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश के 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 173 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 11270 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में एक और देहरादून में तीन संक्रमित मिले हैं।
संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344062 हो गई है। इनमें से 330326 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
600 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
रुड़की के 15 टीकाकरण केंद्रों पर 600 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया। हालांकि इसमें अधिकतर संख्या दूसरी डोज लगवाने वाले लोगों की रही। शहर में चार शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुरी, पुरानी तहसील, आदर्शनगर, गणेशपुर के अलावा बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, अग्रवाल धर्मशाला, नगर निगम, हेल्पिंग हैंड, के अलावा पांच मोबाइल टीम के माध्यम से टीकाकरण चल रहा है। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि बुधवार को 70 लोगों को पहली डोज लगाई गई है। जबकि 530 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।