फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: गुरुवार को मिले 20 नए मरीज, 284 हुई सक्रिय संक्रमितों की संख्या

Thu, 16 Sep 2021 06:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में कोरोना 28 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 329582 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 284 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 343330 हो गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में गुरुवार को 20 नए संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 10 जिलों में 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


उत्तराखंड: नैनीताल हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटाई, कोविड नियमों का पालन करने के दिए आदेश

देहरादून जिले में सात, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज, चमोली और पौड़ी में दो-दो व नैनीताल जिले में तीन संक्रमित मिले हैं। चंपावत, हरिद्वार और टिहरी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। 
विज्ञापन


284 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज
प्रदेश में कोरोना 28 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 329582 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। 284 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत दर्ज की गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 343330 हो गई है। 

अभिनेता विक्रांत ने मसूरी में लगवाई वैक्सीन, लोगों से भी की अपील
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने मसूरी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं और महामारी की इस बड़ी लड़ाई में अपना योगदान दें। विक्रांत मेस्सी ने वीडियो जारी कर कहा कि मसूरी में वैक्सीनेशन की सभी सुविधाएं हैं। सभी लोग वैक्सीन जरूर लगवाएं।

डॉ. अभिनव वैदिक की देखरेख में विक्रांत मेस्सी को जगदीश पुरोहित ने वैक्सीन लगाई। अभिनव वैदिक ने बताया कि विक्रांत मेस्सी को आधे घंटे तक अस्पताल के प्रतीक्षालय में बैठाया गया। इस दौरान कोविड नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, जगदीश पुरोहित मौजूद रहे।

विज्ञापन

हरिद्वार: कोरोना रिपोर्ट लेने गए ग्रामीण से अभद्रता पर हंगामा

खानपुर में भतीजे की कोरोना जांच रिपोर्ट लेने सीएचसी गए ग्रामीण से वार्ड ब्वॉय ने अभद्रता कर दी। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। साथ ही मामले की शिकायत फोन पर सीएमओ से की। सीएचसी प्रभारी की ओर से वार्ड ब्वॉय को चेतावनी देने पर ग्रामीण शांत हुए।
 
सीएचसी में तैनात एक वार्ड ब्वॉय ने अभद्रता कर दी
खानपुर कस्बा निवासी अनुज कुमार ने सीएमओ को पत्र भेजकर बताया कि उनके भतीजे युवी का एक सरकारी विद्यालय में पढ़ाई के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को विद्यालय से कॉल आई थी कि छात्र को स्कूल में दाखिल कराना है तो कोरोना की 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लानी होगी।

शनिवार को उनके भतीजे ने खानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था। गुरुवार सुबह वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना की जांच की रिपोर्ट लेने गए थे। आरोप है कि सीएचसी में तैनात एक वार्ड ब्वॉय ने अभद्रता कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

साथ ही मामले की शिकायत सीएमओ से की। वहीं, मामला संज्ञान में आने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने वार्ड ब्वॉय को भविष्य में ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें