फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले सात नए संक्रमित, 11 मरीज ठीक होकर घर लौटे

Mon, 15 Nov 2021 07:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बीते 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 330315 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सोमवार को सात कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 344050 पहुंच गया है।

विज्ञापन


देहरादून जिले में सबसे अधिक संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को तीन जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में सबसे अधिक चार संक्रमित मिले हैं। वहीं हरिद्वार में एक और नैनीताल जिले में दो संक्रमित मरीज मिले हैं।

बीते 24 घंटे में किसी भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 11 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर 330315 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 173 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.9 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार: उत्तराखंड महोत्सव में लक्ष्य से आधे ही लगे कोरोना के टीक 
उत्तराखंड महोत्सव के तहत कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ाने के लिए शुरू किया गया टीकाकरण महाअभियान निर्धारित लक्ष्य से आधे पर ही सिमट गया। हालांकि, जिला प्रशासन का कहना है कि शत प्रतिशत टीकाकरण शीघ्र पूरा किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से उत्तराखंड महोत्सव पर आठ नवंबर से टीकाकरण महाअभियान शुरू किया गया था। यह टीकाकरण महाअभियान 14 नवंबर तक जनपद भर में चला।

प्रत्येक दिन 15 हजार कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य
अभियान के दौरान हर दिन डेढ़ सौ से लेकर पौने दो सौ तक कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए जाते थे। जिसमें प्रत्येक दिन का 15 हजार का लक्ष्य कोरोना टीकाकरण का रखा गया था। सात दिन का लक्ष्य एक लाख पांच हजार निर्धारित किया गया था। ताकि कोरोना की प्रथम डोज से वंचित लोगों के साथ ही दूसरी डोज भी अधिक से अधिक लोगों को लगाई जा सके। मगर 15 हजार का लक्ष्य सप्ताह के एक भी दिन पूरा नहीं हो सका। 

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड महोत्सव में 56 हजार लोगों को ही टीकाकरण किया जा सका है। ऐसे में अपने एक लाख पांच हजार के टारगेट से स्वास्थ्य विभाग 49 हजार टीकों से पीछे रह गया है। हालांकि, स्वास्थ्य का कहना है कि अभियान के दौरान टीकाकरण का आंकड़ा बढ़ा है, क्योंकि सामान्य दिनों में पांच हजार के आसपास ही औसतन टीकाकरण हो पा रहा था।
विज्ञापन


टीकाकरण की नोडल अधिकारी डा. कोमल सिंह का कहना है कि लोगों से अपील की जाती है कि वह अधिक से संख्या में टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचकर टीके लगवाएं। इससे उन्हें कोरोना को देश से जड़ से समाप्त किया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें