फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश में 285 संक्रमण के मामले आए सामने, सात की हुई मौत

Tue, 15 Feb 2022 06:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88966 हो गई है। 1309 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि प्रदेश में रिकवरी दर 90.70 प्रतिशत रहा है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 285 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि सात कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में 1309 मरीज ठीक हुए हैं। अभी 5217 एक्टिव केस है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कारण मरने वाले सभी देहरादून के थे। 
विज्ञापन


13 जिलों में 285 लोग कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 13 जिलों में 285 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 86, चमोली में 50, हरिद्वार में 22, पौड़ी में 09, अल्मोड़ा में 34, नैनीताल में 18, ऊधमसिंह नगर में 21, चंपावत में 08, टिहरी में 13, पिथौरागढ़ में 07, उत्तरकाशी में 06, रुद्रप्रयाग में 05, बागेश्वर जिले में 06 संक्रमित मिले हैं।

सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना जांच के लिए भेजे गए 15358 सैंपल में से 15164 सैंपल निगेटिव मिले। वर्तमान में संक्रमितों का इलाज चल रहा है।तीसरी लहर मे मरने वालों का आंकड़ा 242 पहुंच गया है। मंगलवार को 1309 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 90.70 प्रतिशत रहा है। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 88966 हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें