फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को मिले 16 नए मामले, 17 मरीज हुए ठीक, अब 138 एक्टिव केस

Wed, 15 Dec 2021 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ब प्रदेश में कोविड के 138 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 59 देहरादून की है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, मंगलवार को 17 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कोरोना के 16 नए मामलों में अल्मोड़ा के दो, चमोली के एक, देहरादून के आठ, हरिद्वार का एक, नैनीताल के तीन, पिथौरागढ़ जिले का एक मामला शामिल है।

विज्ञापन


वहीं, अब प्रदेश में कोविड के 138 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 59 देहरादून की है। उधर, मंगलवार को प्रदेश में 42 हजार 429 लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई। अब तक प्रदेश में 76 लाख 80 हजार 666 लोगों को पहली डोज और 57 लाख 33 हजार 268 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 31 लाख 85 हजार 153 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

उत्तराखंड में ओमिक्रॉन की दहशत: पर्यटक रद्द कर रहे बुकिंग, पर्यटन व्यवसायियों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन


1008 लोगों की कोरोना जांच में दो संक्रमित 
ऋषिकेश एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा ऋषिकेश, मुनिकीरेती और यमकेश्वर ब्लॉक में 1008 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि मंगलवार को सरकारी अस्पताल में 200 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते सोमवार की आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में मंगलवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक श्यामपुर और दूसरा पौड़ी गढ़वाल का शामिल है।
विज्ञापन


दूरभाष पर संक्रमित व्यक्तियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उधर, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती में 110 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 698 लोगों की कोरोना की जांच की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें