फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: रविवार को मिले 12 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं

Sun, 12 Sep 2021 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona cases in Uttarakhand Today: प्रदेश में रविवार को छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 20 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 312 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


देहरादून: साप्ताहिक बंदी में दुकान खोलने पर लगाया जाए 2000 रुपये जुर्माना

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 17346 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, नैनीताल और उत्तरकाशी में दो-दो व पौड़ी में चार संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343223 हो गई है। इनमें से 329458 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।प्रदेश की रिकवरी दर 95.99 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला
प्रदेश में रविवार को ब्लैक फंगस का एक और मामला सामने आया है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। अब तक कुल मरीजों की संख्या 580 हो चुकी है। जबकि 131 मरीजों की मौत ब्लैक फंगस से हुई है।

विज्ञापन

वैक्सीन को लेकर झिझक: अफसर पीटते रहे दरवाजा, किसी ने बाहर तक नहीं झांका 

हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ लोगों में कोरोना की वैक्सीन को लेकर अब भी झिझक बरकरार है। डीएम के आदेश पर विशेष अभियान चलाकर प्रशासनिक अधिकारी इसे तोड़ने में जुटे हैं। इसी कड़ी में रविवार को कुछ गांवों में ऐसे मामले सामने आए, जिनमें कोई वैक्सीन लगवाने में बहानेबाजी करता मिला तो किसी ने घर का दरवाजा तक नहीं खोला। मजबूरी में अधिकारियों को मायूस लौटना पड़ा। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।

प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले के गांवों में कोरोना टीकाकरण रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। कई गांव ऐसे हैं, जहां अब भी काफी कम लोगों का टीकाकरण हुआ है। इन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए डीएम विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर शनिवार से दो दिन का विशेष अभियान शुरू किया गया। रविवार को दूसरे दिन भी जिला प्रशासन के अधिकारियों समेत सभी विभागों के अधिकारी सारे कामकाज छोड़कर मैदान में उतरे। भगवानपुर तहसील क्षेत्र के कालेवाला गांव में प्रशासन की टीम लोगों को जागरूक करने पहुंची। एक परिवार को चिह्नित कर अधिकारी उनके घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर होने के बावजूद परिवार के सदस्यों ने दरवाजा नहीं खोला।

अधिकारियों के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर अंदर मौजूद महिलाओं ने कहा कि उन्हें वैक्सीन नहीं लगवानी है। मजबूरी में अधिकारियों को लौटना पड़ा। इसके अलावा कुछ लोग आधार कार्ड खो जाने तो कुछ लोग वोटर आईडी नहीं होने का बहाना बना रहे हैं। कुछ लोग झूठ बोल रहे हैं कि वे वैक्सीन लगवा चुके हैं जबकि विभाग के पास वैक्सीन लगवा चुके लोगों का पूरा ब्योरा है। टीम के सदस्यों ने रुहालकी, शाहपुर, भगवानपुर, कालेवाला आदि गांवों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। टीम में एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेखा आर्य, एडीएम बीर सिंह बुदियाल, प्यारे लाल शाह, त्रिभुवन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें