फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: मंगलवार को मिले 20 नए संक्रमित, घटकर 158  हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Tue, 12 Oct 2021 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 15 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 158 पहुंच गई है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 162 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 15277 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत, हरिद्वार और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून में पांच, नैनीताल में आठ और रुद्रप्रयाग में चार संक्रमित मिले हैं। 

उत्तराखंड में कोरोना: महाभियान से भी नहीं बढ़ी कोविड टीकाकरण की रफ्तार, 1030 केंद्रों पर 27397 ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343695 हो गई है। इनमें से 330022 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7397 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक मौत पिछले दिनों की जोड़ी गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

देहरादून में 115305 लोगों ने नहीं लगवाई टीके की दूसरी डोज 

कोरोना से निपटने के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासनिक प्रयास से पहली डोज लगवाने में लोगों ने खूब दिलचस्पी दिखाई, लेकिन दूसरी डोज लगवाने में कदम पीछे खींच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 115305 ऐसे लोग हैं जिन्होंने टीके की पहली डोज तो लगवा ली, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद टीके की दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हैरत में हैं और प्रशासन से मदद मांगी है। 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 15808 ऐसे लोग हैं जिन्हें कोवैक्सीन टीके की दूसरी डोज लगनी है। साथ ही 99245 ऐसे लोग हैं जिन्हें कोविशील्ड टीके की दूसरी लगाई जानी है। ऐसे में कुल 115305 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगनी है, लेकिन अवधि बीतने के बावजूद टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग नहीं आ रहे हैं। इन लोगों को विभाग की ओर से एसएमएस पर जानकारी देने के साथ ही मोबाइल फोन पर संपर्क भी किया जा रहा है। इसके बावजूद टीका लगवाने में लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण दोबारा फैलने का भी खतरा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को टीके की दूसरी डोज लगाने के लिए विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा गया है। साथ ही टीके की दूसरी डोजलगवाने के लिए जिला प्रशासन से भी मदद मांगी गई है। 

डीएम ने कहा, तैयार की जा रही कार्ययोजना 
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि जिले में टीका उपलब्ध होने के बावजूद यदि लोग टीके की दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं, यह गंभीर मुद्दा है। लोगों को टीके की दूसरी डोज लगाई जा सके, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई है जिसमें कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। टीके की दूसरी डोज नहीं लगवानों पर सख्ती भी की जाएगी। 

राज्य में 795070 लोगों ने नहीं लगवाया दूसरा डोज 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट पर नजर डालें तो राज्य में 795077 ऐसे लोग हैं जिन्होंने कोरोना का पहला टीका तो लगवा लिया। अब दूसरा टीका लगवाने को लेकर आगे नहीं आ रहे हैं। जबकि दूसरा टीका लगाए जाने की अवधि पूरी हो चुकी है। हरिद्वार ऐसा जिला है जहां सबसे अधिक 161814 लोगों ने दूसरा टीका नहीं लगवाया है। देहरादून दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें