फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 13 नए संक्रमित मिले, 146 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Thu, 11 Nov 2021 06:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343987 हो गई है। इनमें से 330280 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में प्रदेश में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 146 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली और हरिद्वार में एक-एक, देहरादून में सात और उत्तरकाशी जिले में चार संक्रमित मिले हैं।  

कुंभ कोरोना जांच फर्जीवाड़ा: नलवा लैब संचालक की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी ने दी दबिश
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343987 हो गई है। इनमें से 330280 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन

हरिद्वार उत्तराखंड महोत्सव में लगे 10 हजार टीके 

जनपद में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए उत्तराखंड महोत्सव पर चल रहे महा अभियान के तहत चौथे दिन गुरुवार को 10 हजार लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए, जो बुधवार से अधिक हैं। जनपदभर में 159 टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे। 

सरकार की ओर से दिसंबर में शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सामान्य दिनों में टीकाकरण चलने के साथ ही लगातार टीकाकरण अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इनमें दूसरी डोज का समय पूरा कर चुके लोगों के भी टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है, ताकि अगर कोरोना की तीसरी संभावित लहर आती भी है तो उससे भी जीता जा सके। इसको देखते हुए राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आठ नवंबर से उत्तराखंड महोत्सव के तहत साप्ताहिक टीकाकरण महा अभियान चल रहा है। 

टीकाकरण अभियान में हर दिन 15 हजार लोगों को टीका करने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन चौथे दिन भी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। गुरुवार को 10 हजार लोगों को टीके लगे। हालांकि यह बुधवार को हुए 8500 टीकाकरण से डेढ़ हजार अधिक है, लेकिन लक्ष्य पूरा करने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। टीकाकरण की नोडल अधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीकाकरण करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन लोग टीकाकरण कराने में अब ज्यादा उत्साह नहीं दिखा रहे हैं। फिर भी अन्य दिनों से टीकाकरण का आंकड़ा बेहतर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें