फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 17 नए संक्रमित, प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार हुई कम

Mon, 04 Oct 2021 06:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Corona Cases in Uttarakhand Today:  छह जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में पिछले 10 दिनों में कोविड टीकाकरण की रफ्तार कम हुई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 150 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 11915 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, देहरादून और रुद्रप्रयाग में पांच-पांच, हरिद्वार, नैनीताल , पौड़ी और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 

कोरोना संक्रमण: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू 19 अक्तूबर तक बढ़ा, फिलहाल कोई नई रियायत नहीं
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343584 हो गई है। इनमें से 329936 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7395 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

टीकाकरण की रफ्तार हुई कम

उत्तराखंड में पिछले 10 दिनों में कोविड टीकाकरण की रफ्तार कम हुई है। 13 से 22 सितंबर के दौरान हुए वैक्सीनेशन की तुलना में 23 सितंबर से 2 अक्तूबर के बीच हुए वैक्सीनेशन में करीब 50 प्रतिशत की कमी आई है। दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने के लिए अगले 90 दिन में प्रतिदिन 61605 टीके लगाने होंगे।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन की ओर से लक्ष्य की तुलना में टीकाकरण की स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है। संस्था की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 2 अक्तूबर तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 73.72 लाख लोगों को पहली डोज और 31.84 लाख को दोनों डोज वैक्सीन दी जा चुकी है। यानी अब तक कुल 1.05 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की संख्या 49,34,219 और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27,95,247 है। इसके अलावा राज्य में रजिस्टर्ड हेल्थ केयर वर्कर्स की संख्या 1,28,002 और फ्रंट लाइन वर्कर्स की संख्या 1,93,216 है। यानी कुल 80,50,684 लोगों का वैक्सीनेशन किया जाना है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब में राज्य में वैक्सीन की कुल 1.61 करोड़ डोज दी जानी हैं।

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए अब 90 दिन का समय बाकी रह गया है। पिछले 10 दिनों में अपेक्षाकृत कम वैक्सीनेशन होने से अब प्रतिदिन दी जाने वाली डोज का लक्ष्य 61605 हो गया है। प्रदेश में 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य में 3.97 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें