फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand: कई अफसरों से मिला था संक्रमित अमेरिकी, 20 को एकांतवास में रखा

Thu, 26 Mar 2020 01:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सभी 20 अफसरों के सैंपल जांच को भेजे, दून अस्पताल में भर्ती है अमेरिकी नागरिक
  • कोरोना और संदिग्ध मरीजों की होगी ऑनलाइन काउंसलिंग
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी नागरिक के संपर्क में आए अफसरों को स्वास्थ्य विभाग ने होम एकांतवास में रखा है। अफसरों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कालेज हल्द्वानी भेजे गए हैं। अमेरिकी नागरिक में कोरोना वायरस का संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है। विभाग ने संपर्क में आए 20 से अधिक लोगों को भी होम एकांतवास कर सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रेजेंटेशन देने के लिए उत्तराखंड के दौरे पर आया था। 17 मार्च को उसने उत्तराखंड सूचना प्रौद्योगिकी एवं विकास एजेंसी (आईटीडीए) स्थित ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का भ्रमण किया। इस दौरान उसने आईटीडीए के कई अधिकारियों से मुलाकात कर ड्रोन तकनीक पर बातचीत की।

21 मार्च को वह दून अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुआ था। कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने पर विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेजे थे। 23 मार्च को मेडिकल कालेज हल्द्वानी से आए जांच रिपोर्ट में अमेरिकी नागरिक में कोरोना वायरस संक्रमण पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों को चिन्हित कर उन्हें होम एकांतवास में रखा है। वहीं, संक्रमण जांच के लिए सैंपल हल्द्वानी भेजे गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी नागरिक के संपर्क में आए अधिकारियों व अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अफसरों के साथ सभी लोगों को होम एकांतवास में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम पूरी निगरानी रख रही है। सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। संक्रमित अमेरिकी नागरिक की सूचना अन्य राज्यों को भेजी गई है। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
-डॉ. पंकज कुमार पांडेय, प्रभारी सचिव, स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन

कोरोना कोरोना और संदिग्ध मरीजों की होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

विभिन्न अस्पतालों में विभिन्न संक्रमित मरीजों और कोरोना के संदिग्ध मरीजों को काउंसलिंग के लिए मनोवैज्ञानिकों और मनोचिकित्सकों की जरूरत पड़ने लगी है। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों को मोबाइल पर मनोचिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों से काउंसलिंग कराने का निर्णय लिया है।

उन मनोवैज्ञानिकों कि शिफ्टवार ड्यूटी भी तैनात कर दी गई है। जो ऐसे मरीजों की मोबाइल के जरिए ऑनलाइन काउंसलिंग करेंगे। जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे कोरोना ग्रसित और कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए सीएमओ की पहल पर मनोचिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों से ऑनलाइन यानी फोन पर काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। सीएमओ की ओर से मनोचिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों की सूची जिले के सरकारी अस्पतालों को उपलब्ध करा दी गयी है।

दरअसल, कोरोना को लेकर कुछ संदिग्ध मरीज भी बहुत परेशान हो रहे हैं। खासतौर से कोरोना संक्रमित मरीज इस बात को लेकर ज्यादा घबराए हुए हैं। जिन अस्पतालों में इस तरह के मरीज भर्ती हैं वहां पहले से ही मौजूद डॉक्टर उनकी काउंसलिंग कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसे मरीजों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है।

सीएमओ डॉ मीनाक्षी जोशी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि काउंसलिंग की सेवा देने के लिए जिले के पांच मनोचिकित्सकों और मनोवैज्ञानिकों का रोस्टर जारी किया गया है। जिसमें डॉ निधि काला सोमवार, बुधवार और शनिवार, डॉ प्रतिभा शर्मा सोमवार, वीरवार, शनिवार, नीलम जोशी मंगलवार,वीरवार, रविवार, डॉ अनुराधा मंगलवार, शुक्रवार, रविवार और डॉ सोना कौशल बुधवार और शुक्रवार को काउंसलिंग करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें