फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम के लिए पहले दिन रिकॉर्ड बुकिंग

Mon, 21 Sep 2020 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)

सार

  • 15 अक्तूबर से 14 दिसंबर तक के लिए 280 बुकिंग
  • कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम के लिए बढ़ी दिलचस्पी
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रात्रि विश्राम को लेकर पर्यटकों में उत्साह है। इसका असर ऑनलाइन बुकिंग पर दिखा। पहले ही दिन रात्रि विश्राम के लिए 280 बुकिंग हुई, जो एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह दस बजे से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की वेबसाइट पर विभिन्न जोन में रात्रि विश्राम के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक 280 पर्यटकों ने रात्रि विश्राम के लिए बुकिंग करा दी।


ये सभी बुकिंग 15 अक्तूबर से लेकर 14 दिसंबर तक के लिए हुई हैं। पर्यटकों ने बिजरानी, ढेला, झिरना, ढिकाला और सोना नदी के रेस्ट हाउस में ठहरने के लिए बुकिंग की है। पहले ही दिन 280 बुकिंग होने से कॉर्बेट प्रशासन में भी उत्साह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड की गाइडलान का पालन करना जरूरी

कोरोनाकाल के बीच कॉर्बेट प्रशासन नए पर्यटन सत्र को बेहतर ढंग से संचालित करने की तैयारी में लगा हुआ है। हालांकि पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा।

कॉर्बेट पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि रात्रि विश्राम के लिए सोमवार से बुकिंग शुरू की गई थी। पहले ही दिन 280 पर्यटकों ने रात्रि विश्राम के लिए बुकिंग कराई है। बता दें कि बिजरानी, ढेला, झिरना में 15 अक्तूबर और ढिकाला में 15 नवंबर से पर्यटक रात्रि विश्राम कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें