हाथियों के महावत, खोजी कुत्ते के हैंडलर के बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही महावत, हाथियों और खोजी कुत्तों के रहने के स्थान को सैनिटाइज किया गया है। कर्मचारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान करने के निर्देश भी जारी किए हैं। साथ ही पालतू हाथियों से गश्त कर जंगल की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
कॉर्बेट पार्क में पालतू हाथियों का ब्योरा
कालागढ़ हाथी कैंप- 6 हाथी, झिरना- 3 हाथी, बिजरानी - 2 हाथी, ढिकाला- 4 हाथी,
हल्दूपड़ाव - 2 हाथी
सीटीआर के पास चार खोजी कुत्ते
कॉर्बेट पार्क के पास चार खोजी कुत्ते हैं, इन्हें कर्मचारियों के साथ यूपी बॉर्डर पर तैनात रखा जाता है। क्योंकि इन इलाकों से सबसे ज्यादा घुसपैठ होने की आशंका रहती है। इन कुत्तों को गश्त के दौरान गंदे पानी से दूर रखने के भी निर्देश दिए हैं।