मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में भू कानून, नजूल नीति, वर्ग चार की भूमि को लेकर कई तरह की दिक्कतें हैं। इन सभी के लिए एक कमेटी बना रहे हैं। मुख्य सचिव को यह जिम्मा सौंपा गया है। वह बहुत अनुभवी हैं। एनएचआई के प्रमुख रहते हुए उन्होंने भूमि संबंधी कई मामले सुलझाए हैं। वे ऐसे मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं।
बड़ी संख्या में कैंपटी पहुंच रहे पर्यटक
कैंपटी फॉल में शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। वहीं, कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर पुसिल ने 23 सैलानियों का चालान भी किया। थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि पुलिस कोरोना गाइडलाइन का पालन सख्ती के साथ करा रही है।
शुक्रवार को बिना मास्क के 15, सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 5, एमवी एक्ट के तहत 3 पर्यटकों का चालान किया गया। वहीं, कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिट्रेशन के बिना पहुंचे 3 वाहनों के 19 पर्यटकों को वापस भेजा गया। बताया कि शुक्रवार को कैंपटी में 71 वाहनों से 355 पर्यटक घूमने पहुंचे। बताया कि बारिशके चलते पानी बढ़ने पर पर्यटकों को फॉल में नहीं जाने दिया जा रहा है।