उत्तराखंड में ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने की दिशा में हल्द्वानी में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल काम कर रहे हैं। आईजीएल से दस टन ऑक्सीजन के कैप्सूल की आपूर्ति इस सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। शासन से कैप्सूल मंगवाने के लिए एक बड़े ट्रक की मांग की गई है।
अभी आईजीएल काशीपुर से दस टन ऑक्सीजन की आपूर्ति जिले में हो रही है। एक ही कैप्सूल से काम चल रहा है। बड़ा ट्रक न होने के कारण दूसरा कैप्सूल मंगवाने में समस्या आ रही है। डीएम गर्ब्याल ने ऑक्सीजन की आपूर्ति बनाए रखने के लिए शासन से एक बड़े ट्रक की मांग की है।
बड़ा ट्रक मिलने के बाद ऑक्सीजन कैप्सूल मंगवाने की राह आसान हो जाएगी। गर्ब्याल ने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता सकारात्मक रही है। एक-दो दिन में कैप्सूल मंगवाने के लिए बड़ा ट्रक मिल जाएगा। इसके बाद प्रतिदिन दस-दस टन के दो ऑक्सीजन कैप्सूल जिले में आने लगे हैं। दो कैप्सूल आने से ऑक्सीजन की आपूर्ति बनी रहेगी।
हरिद्वार : वेंटिलेटर के लिए मुट्ठी में रुपये लेकर अस्पतालों के चक्कर काटे, नहीं काम आई भाजपा अध्यक्ष की सिफारिश, भाई चल बसा
आज से बिना काम के घूमते मिले तो कटेगा चालान
हल्द्वानी में मंगलवार को दोपहर 12 बजे के बाद अगर आप सड़क पर बिना किसी काम के घूमते हुए मिले तो चालान कटेगा। दूसरी ओर सोमवार की शाम को एसडीएम और एसपी सिटी समेत अन्य अधिकारी मैदानी में उतरे और रात्रि कर्फ्यू को सख्ती से लागू कराया। साथ ही आनेजाने वालों से पूछताछ की।
उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में 10 एजेंसियां उपलब्ध कराएगी जरूरतमंदों को आक्सीजन
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने रविवार को 27 अप्रैल से 03 मई तक कोविड कर्फ्यू का आदेश जारी किया था। सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक आवश्यक सेवाओं से संबंधित दुकानें खुलेंगी। जबकि दवा की दुकानों, पेट्रोल पंप और गैस आपूर्ति समेत कुछ को पूरी छूट दी है।
गर्ब्याल ने बताया कि मंगलवार से बार्डर से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोका जाएगा। कोविड की निगेटिव रिपोर्ट (आरटीपीसीआर 72 घंटे की) और पोर्टल पर आवेदन होने की स्थिति में ही प्रवेश करने दिया जाएगा। 12 बजे दोपहर के बाद सड़क पर बिना काम के घूमने वालों का चालान होगा। कर्फ्यू को सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा। उन्होंने लोग से अपील की है कि बिना काम के सड़क पर न घूमें।
दूसरी ओर एसडीएम विवेक राय, एसपी सिटी जगदीश चंद्र मय फोर्स के शाम को सड़क पर उतरे। टांडा बैरियर, सुभाष नगर, लालकुआं और गोलापार समेत अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर कोविड कर्फ्यू का पालन कराया। दूसरी ओर राय ने बताया कि नौ माइक्रो कंटेनमेंट आज खत्म किए गए।