फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: कोरोना संक्रमण के साथ अब डायलिसिस कराने वाले मरीजों पर भी मुसीबत

Tue, 27 Apr 2021 10:43 AM IST
अलका त्यागी मनीष चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ महीने पहले ही 10 बेड का अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर बनाया गया था। फिलहाल अस्पताल के कोरोना मरीजों के लिए डेडिकेटेड होने के बाद डायलिसिस कराने वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण बेकाबू होने से जहां एक तरफ कोरोना के गंभीर मरीजों को बेड और आईसीयू उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। वहीं अन्य बीमारियों के मरीजों की भी दिक्कतें बढ़ गई हैं। खास तौर से राजकीय मेडिकल अस्पताल में डायलिसिस कराने वाले मरीज परेशान हैं। 

विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुछ महीने पहले ही 10 बेड का अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर बनाया गया था। फिलहाल अस्पताल के कोरोना मरीजों के लिए डेडिकेटेड होने के बाद डायलिसिस कराने वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

हरिद्वार : वेंटिलेटर के लिए मुट्ठी में रुपये लेकर अस्पतालों के चक्कर काटे, नहीं काम आई भाजपा अध्यक्ष की सिफारिश, भाई चल बसा
विज्ञापन


इस बीच सेंटर के दो कर्मचारियों के संक्रमित होने के चलते प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी हो गई है। अब दो-तीन पुराने मरीजों का ही डायलिसिस हो पा रहा है। इसके चलते कई लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों से महंगी फीस भरनी पड़ रही है। शुरुआत में डायलिसिस सेंटर में कोविड-19 सामान्य मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जा रही थी। इसके लिए पुराने सेंटर को पूरी तरह से कोरोना मरीजों के लिए अलग किया गया था। 

उत्तराखंड में कोरोना : देहरादून में 10 एजेंसियां उपलब्ध कराएगी जरूरतमंदों को आक्सीजन
विज्ञापन


राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग के वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश बसेरा ने बताया कि उनके दो कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं। इसे देखते हुए संक्रमित मरीजों के लिए डायलिसिस की व्यवस्था रोक दी गई है।

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा

साथ ही रोजाना औसतन चार पुराने मरीजों का ही डायलिसिस हो पा रहा है। डॉ. बसेरा ने बताया कि डायलिसिस लेने वाले संक्रमित दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसलिए मरीजों को कोरोना से भी सुरक्षित रखने के लिए फिलहाल कोरोना मरीजों को डायलिसिस दिया जाना संभव नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें