फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: ऋषिकेश एम्स में आए दो और संदिग्ध मामले, अब तक सात हो चुके भर्ती

Sun, 09 Feb 2020 08:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऋषिकेश में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कोरोना वायरस के आशंकित दो मामले पहुंचे हैं। दोनों लोगों के नमूनों को अभी प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा जाना है। 

विज्ञापन


एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि रविवार को एम्स ऋषिकेश में कोरोना वायरस के आशंकित दो मामले आए हैं। अब तक सात संदिग्ध मामले यहां पहुंचे हैं। इनमें चार ओपीडी और आईपीडी में हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से तीन की रिपोर्ट नकारात्मक, एक लंबित, एक को कम संदेह के कारण परीक्षण नहीं किया गया और दो नमूने अभी प्रयोगशाला में भेजे जाने हैं। बताया कि सभी लोग स्वस्थ हैं। बताया कि नकारात्मक रिपोर्ट और संगरोध के बाद एक को छुट्टी दे दी गई। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में दो इंजीनियरों सहित पांच लोग पहुंचे अस्पताल 

सर्दी-जुकाम की शिकायत पर चीन के दो इंजीनियरों सहित पांच लोग शनिवार को कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचते तो अफरातफरी मच गई। हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी एहतियात चीन के दो इंजीनियरों सहित चार लोगों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है। सीमा पुल पर 65 लोगों की, जबकि खटीमा में नेपाल सीमा पर लगे शिविर में 35 लोगों की जांच की गई। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई। 

उधर, झूलाघाट पीएचसी के डा. कल्पित रौतेला ने बताया शनिवार को भी नेपाल से आने वाले 65 लोगों की जांच की गई। टीम में फार्मासिस्ट हरीश रावत, एसएसबी के एएसआई एसएस बिष्ट, कांस्टेबल महावीर, राहुल कुमार, महेश पाल सिंह, सुनीता गुज्जर मौजूद रहे। वहीं, शनिवार को नेपाल सीमा से सटे मेलाघाट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे शिविर में डॉ. उमेश गुप्ता और डॉ. साक्षी आर्या ने आने-जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें