फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : उत्तराखंड के पौड़ी में चीन से लौटे 12 लोगों में से पांच का हुआ परीक्षण, नहीं मिले लक्षण

Fri, 07 Feb 2020 09:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी

सार

  • चार ओर में नहीं निकला कोरोना वायरस के लक्षण 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग पौड़ी ने चीन से लौटे चार और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर लिया है। जनपद में चीन से 12 लोग लौटे थे, जिनमें से अब तक कुल पांच लोगों का परीक्षण हो चुका है। राहत की बात यह है कि परीक्षण में किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


विभाग ने एक व्यक्ति को छोड़ सभी को ट्रेस कर लिया है। दो अन्य राज्यों, दो देहरादून व दो ऋषिकेश में रहते हैं। विभाग ने संबंधित राज्य व जिलों को इन लोगों की सूचना पता सहित भेज दी है, जबकि अभी भी एक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। केंद्र सरकार की ओर से पांच फरवरी को स्वास्थ्य विभाग को जनपद में चीन से लौटे 12 लोगों की सूची मिली, जिसमें छह फरवरी को विभाग ने एक व्यक्ति को ट्रेस कर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
 

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने शेष 11 लोगों की तलाश की, जिसमें लक्ष्मणझूला क्षेत्र के चार लोगों को ट्रेस किया गया। इनके स्वास्थ्य परीक्षण में भी कोरोना वायरस के कोई लक्ष्मण नहीं मिले।

 

विज्ञापन

इंदौर, पुणे, देहरादून व ऋषिकेश में रह रहे लोगों की जानकारी भेजी

स्वास्थ्य विभाग की पड़ताल में सामने आया कि चीन से लौटे 12 लोगों में से दो लोग कोटद्वार, एक थलीसैंण, सात लक्ष्मणझूला क्षेत्र, एक कोट ब्लाक के रहने वाले है, जबकि एक व्यक्ति का पूरा पता नहीं होने से उसे ट्रेस नहीं किया जा सका है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कोटद्वार के रहने वाले लोगों में एक इंदौर और दूसरा पुणे में रहता है। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के सात लोगों में से चार का परीक्षण कर लिया गया है, जबकि दो लोग देहरादून व एक ऋषिकेश में रहता है। कोट ब्लाक का रहने वाला व्यक्ति भी वर्तमान में ऋषिकेश में ही रह रहा है, जबकि एक व्यक्ति का पूरा पता नहीं होने के कारण उसे ट्रेस नहीं किया जा सका है।

एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने बताया कि जनपद में चीन से लौटे पांच लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर, पुणे, देहरादून व ऋषिकेश में रह रहे लोगों की पता सहित जानकारी संबंधित राज्य व जिले को भेज दी गई है, जहां संबंधित क्षेत्र की स्वास्थ्य टीम इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेगी। 

युवती की कोरोना वायरस रिपोर्ट निगेटिव 

ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मालवीय नगर वीरभद्र ऋषिकेश की कोरोना वायरस से आशंकित युवती की पूणे स्थित प्रयोगशाला से रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं दिल्ली निवासी किशोर की रिपोर्ट रविवार तक आने की संभावना है। एम्स अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना वायरस की आशंकित कोई मरीज नहीं पहुंचा। 

चीन से लौटे युवक की स्वास्थ्य रिपोर्ट भेजी

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चीन से काशीपुर लौटे गिरीताल निवासी एक युवक के स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। एक युवक पिछले दो वर्ष से चीन में एमबीबीएस कर रहा है। चीन में कोरोना वायरस फैलने के कारण संस्थानों में छुट्टियां कर दी गई हैं। दो फरवरी को वह घर लौट आया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल की टीम ने उसके घर पहुंचकर जानकारी ली।

इस समय वह स्वस्थ पाया गया है। घर के अन्य सदस्यों से उसे अलग कमरे में रखा है। टीम ने उसे कोई परेशानी होने पर अस्पताल में संपर्क करने को कहा गया है। बृहस्पतिवार को भी सरकारी अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी और फार्मेसिस्ट एचसी जोशी की टीम ने एक संदिग्ध की जानकारी लेकर रिपोर्ट भेजी है।

पांच फरवरी को सीएमओ कार्यालय से सरकारी अस्पताल को कोरोना वायरस की निगरानी के लिए 31 दिसंबर से 29 जनवरी के बीच काशीपुर आने वाले शहर और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की सूची भेजी गई है। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि शहरी क्षेत्र के दो लोगों की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की रिपोर्ट टीम शनिवार को तैयार कर भेजेगी।
 
विज्ञापन

चीन से जिले में पहुंचे 26 में से छह अभी तक नहीं हो पाए ट्रेस 

चीन में कोरोना वायरस के कहर के मद्देनजर भारत सरकार की ओर से एडवाजरी जारी की गई है। साथ ही प्रदेश सरकार को हाल ही में चीन से भारत पहुंचे लोगों की सूची भी सौंपी है। जिसके तहत हरिद्वार जिले में 26 लोगों के चीन से पहुंचने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग ने इन लोगों की निगरानी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक जिले में पहुंचे 20 लोग ही ट्रेस हो पाए हैं, छह लोगों को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अभी तक यह सुखद है कि जिन 20 लोगों की जांच की गई है, उनमें कोरोना वायरस नहीं पाए गए हैं। वहीं, अभी तक ट्रेस हुए लोगों में से एक लक्सर क्षेत्र के युवक की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। युवक हाल ही में शादी के लिए अपने घर लौटा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सरोज नैथानी ने बताया कि जिले में 20 लोगों के चीन से यहां पहुंचने की सूची मिली है। इनमें से 20 लोगों को ट्रेस कर उनका परीक्षण कराया जा चुका है। लेकिन सभी की रिपोर्ट सामान्य है। उन्होंने बताया कि बाकी छह लोगों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। ये वे लोग है, जिनका सूची में मोबाइल नंबर नहीं है।

साथ ही एड्रेस भी ठीक तरीके से नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जल्द ही इन्हें भी ट्रेस कर लिया जाएगा। उधर, शादी के लिए चीन से लक्सर आए युवक का पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने युवक के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी युवक की निगरानी कर रहे है। जानकारी के अनुसर लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बसेड़ी गांव निवासी मोहम्मद रजा पुत्र इरफान उम्र 25 वर्ष इंजीनियर है। फिलहाल वह चीन में एक कंपनी में कार्य कर रहा है। युवक का फरवरी माह में निकाह होना है।

इसके लिए युवक विगत 25 जनवरी को चीन से दिल्ली के रास्ते होते हुए अपने घर पर वापस आया था। सीएमओ ने खानपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर कोमल सहरावत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर युवक का तत्काल स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को टीम ने गांव पहुंचकर युवक की बारीकी से जांच की। टीम के मुताबिक अभी जांच पड़ताल में युवक में कोई भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। टीम के मुताबिक युवक के रक्त व थूक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें