फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में होंगे सैंपल टेस्ट, राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी रद्द

Wed, 11 Mar 2020 12:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • एंबुलेंस कर्मियों को भी दिया जा रहा बचाव का विशेष प्रशिक्षण
  • सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में होंगे सैंपल टेस्ट
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक उत्तराखंड में कोरोनावायरस से संक्रमित होने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिलहाल केंद्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से सारे एहतियाती कदम उठाए गए हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को सुरक्षित तत्काल अस्पतालों में पहुंचाया जा सके, इसके लिए संक्रमित मरीजों को अलग से 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। 

विज्ञापन


108 एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ‘कैंप’ के महाप्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर काफी एहतियात बरते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज को यदि किसी भी एंबुलेंस में ले जाया जाएगा और और उसी गाड़ी से अन्य मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाएगा तो उससे मरीजों के संक्रमित होने का खतरा रहेगा।

ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अलग से संचालित की जाएगी। इसके अलावा एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों को भी कोरोनावायरस से बचने के बारे में जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन

कोरोना : सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में होंगे सैंपल टेस्ट

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज को सैंपल टेस्टिंग केंद्र घोषित किया है। प्रदेश में भी अब कोरोना से संक्रमित मरीज के सैंपल की जांच की जा सकेगी। 

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव उत्पल कुमार से कोरोना वायरस से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से की व्यवस्थाओं और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्क्रीनिंग के बारे में जानकारी दी। प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र को बताया कि जिलों में आईसीयू की व्यवस्था की है। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाल और चीन से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जा रही है।

बचाव और रोकथाम के लिए केंद्र से जारी गाइडलाइन का पालन करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि उत्तराखंड में 436 विदेशी नागरिक आए थे। इसमें 127 ही राज्य में रह रहे हैं। इन सबकी निगरानी की जा रही है। अभी तक पूरे प्रदेश से कोरोना वायरस के 12 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें 10 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार ने सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज को सैंपल जांच केंद्र घोषित किया है। बैठक में सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

राजभवन में वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी रद्द

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 14 मार्च से होने वाली वसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी को रद्द कर दिया है। कोरोनावायरस के संभावित संक्रमण को लेकर सावधानी बरतते हुए राज्यपाल ने यह फैसला लिया है। 

राजभवन में 14 और 15 मार्च को पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन प्रस्तावित था। इस बार राजभवन में ट्यूलिप फूलों की कई किस्मों सहित कई अन्य फूलों को प्रदर्शित किया जाना था। प्रदर्शनी के लिए तैयारियां पूरी हो गई थी। पहली बार राज्यपाल ने दो दिन के लिए राजभवन जनता के लिए खोलने के निर्देश दिए थे। प्रदर्शनी को दौरान बड़ी संख्या में लोग फूलों की अलग अलग किस्मों को देखने आते थे। प्रदर्शनी में पुष्प प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन होता है।

इसमें कई विभागों और संस्थानों के अलावा निजी प्रतिभागी भी भाग लेते थे। इस बार कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने और लोगों की भीड़ एक जगह नहीं जुटने देने की सलाह पर प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी निरस्त कर दी गई। वायरल संक्रमण के संभावित खतरे के चलते ही राज्यपाल ने होली मिलन को लेकर राजभवन में होने वाले सभी कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है।

राशन के लिए बायोमीट्रिक पर अंगूठे से इनकार

कोरोना की दहशत अब सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर भी दिखने लगी है। राशन लेने पहुंच रहे लोग सरकारी गल्ले की दुकान पर रखी बायोमीट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाने से किनारा कर रहे हैं और बिना अंगूठे के ही राशन देने की बात डीलर से कह रहे हैं। ऐसे में एक दुकान पर कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में बिना अंगूठा लगाने के बाद ही डीलर ने लोगों को राशन वितरित किया। 

कोरोना की दहशत के चलते लोग हाथ मिलाने से भी परहेज कर रहे हैं। इतना ही नहीं बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने से भी लोग परहेज कर रहे हैं। लोगों में दहशत इतनी बन गई है कि वह मॉस्क लगाकर घर से बाहर निकल रहे हैं। साथ ही भीड़भाड़ और अस्पताल में भी जाने से बच रहे हैं। कोरोना की दहशत अब सरकारी सस्ते की गल्ले की दुकान तक जा पहुंची है। जी हां! सोमवार को आदर्शनगर में स्थित राशन की दुकान पर कुछ लोग राशन लेने पहुंचे थे।

यहां डीलर ने बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाकर राशन लेने की बात कही। इस पर लोगों ने कोरोना के डर की बात कहते हुए बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही बिना अंगूठा लगाए ही राशन देने की बात कही। इस पर डीलर ने बिना अंगूठा लगाए राशन देने से इनकार कर दिया। इस पर लोगों ने दुकान के बाहर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह लोगों ने मामला शांत किया। इसके बाद राशन डीलर ने कुछ को बिना अंगूठा लगाए और कुछ को अंगूठा लगाकर राशन वितरित किया। इसके बाद जाकर राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू हो पाई। 
विज्ञापन

कोरोना का डर: विदेश से लौटे 10 और लोगों पर नजर

हल्द्वानी में विदेश से आए 10 और लोगों की लिस्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है। कोरोना को लेकर जारी एडवाइजरी के चलते स्वास्थ्य विभाग उन पर नजर रख रहा है। जिले में अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 40 हो गई है। 

कोरोना को लेकर विदेश से आने वाले लोगों की लिस्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से उत्तराखंड शासन को उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तराखंड शासन विदेश से आने वाले लोगों की लिस्ट जिला स्तर पर सीएमओ को भेज रहा है।

सीएमओ डॉ. भारती राणा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया, मलयेशिया, जापान और सिंगापुर से दस लोग लौटकर आए हैं। सभी के घरों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर परीक्षण कराया गया है। उनके परिजनों का भी परीक्षण कराया है।

सभी पर नजर रखी जा रही है। अब तक किसी में कोई लक्षण नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि अगले 14 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम विदेश से लौटकर वापस आए लोगों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें