फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू : 21 मई को अब सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी राशन और परचून की दुकानें

Thu, 20 May 2021 05:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कोविड कर्फ्यू की अवधि में परचून की दुकानें केवल एक दिन ही खोलने का निर्णय लिया था। 
विज्ञापन
राशन की दुकान - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में सरकार ने 21 मई को राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर खोलने का समय बढ़ा दिया है। गुरुवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इसके आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, राशन और परचून की दुकानें व जनरल स्टोर कोविड कर्फ्यू की अवधि में केवल एक दिन के लिए (21 मई को ) सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। 

विज्ञापन


अभी तक यह समय दो घंटा कम सुबह सात बजे से 10 बजे तक था। बता दें कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने प्रदेशभर में कोविड कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ा दिया है। इसके चलते दुकानें खोलने के समय को भी कम कर दिया था।

उत्तराखंड में कोरोना : सीएमओ दफ्तर से मिलेंगे ब्लैक फंगस के इंजेक्शन, शासन ने जारी की है एसओपी
विज्ञापन


इसके साथ ही सरकार ने जनता की सुविधा को देखते हुए राशन की दुकानों को रोजाना खोलने का आदेश जारी किया गया था। राशन की दुकानें रोजाना सुबह सात से 10 बजे तक खुलती हैं। केवल 21 मई को राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी।

उत्तराखंड में कोरोना : कोरोना की दूसरी लहर 20 से 49 वर्ष वालों पर पड़ी भारी, सचिव स्वास्थ्य ने जारी किए आंकड़े

विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराकर एक जगह से दूसरी जा सकेंगे

17 मई को जारी आदेश में सरकार ने प्रावधान किया था कि राज्य से एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए अब स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, लेकिन मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ में जाने वाले लोगों को 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ रखनी होगी। 72 घंटे की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट का प्रावधान इससे पूर्व की एसओपी में भी था।

इसकी वजह से पहाड़ के जिलों में एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोगों को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा था। मामले को लेकर संशय था, सरकार ने इस संशय को दूर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें