फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: इंसानों में बढ़ा संक्रमण तो कुत्तों की वैक्सीन की बढ़ी मांग, पढ़ें क्या कहते हैं डॉक्टर 

Tue, 08 Sep 2020 05:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • पशु (कुत्तों) को लगने वाली कोरोना वैक्सीन की मांग 20 प्रतिशत तक बढ़ी
  • कुत्तों में पहले से देखा जाता है कोरोना, इंसानों से अलग दिखाई देते हैं लक्षण 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन से शुरू हुई वैश्विक महामारी कोरोना के लिए इंसान भले ही अभी वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हो, लेकिन कुत्तों में होने वाले कोरोना की वैक्सीन बाजार में पहले उपलब्ध है। यह अलग बात है कि कुत्तों में होने वाली कोरोना बीमारी मानव से बिल्कुल अलग है, लेकिन मानव में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख पशुओं के प्रति भी चिंता बढ़ने लगी। ऐसे में कुत्तों के लिए कोरोना की वैक्सीन की मांग 20 फीसदी तक बढ़ गई है।

विज्ञापन


इंसानों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब पशु स्वामी पशुओं को लेकर दहशत में है। बताया जाता है कि कुत्तों में कोरोना की बीमारी पहले से देखी जाती है। इसके लक्षण मनुष्यों को होने वाले कोरोना से बिल्कुल अलग हैं। कुत्तों में उल्टी और दस्त के लक्षण दिखाई देते हैं जबकि मनुष्य में आमतौर पर बुखार, सांस लेने में दिक्कत, खांसी आदि नजर आते हैं।

कुत्तों में कोरोना बीमारी की वैक्सीन पहले से उपलब्ध है, लेकिन इस बीमारी को कोई खास तवज्जो नहीं दी जाती थी। अब इंसानों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है तो कुत्तों में कोरोना की वैक्सीन लगवाने की मांग 20 फीसदी तक बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर 

हरिद्वार जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज ने बताया कि कुत्तों में होने वाली कोरोना बीमारी, मानव से बिल्कुल अलग है। कुत्तों के लिए इसकी वैक्सीन पहले से बाजार में उपलब्ध है। अभी तक देखा गया है कि मानव कोरोना के लक्षण कुत्तों में नहीं देखे गए हैं। इसके साथ ही कुत्ते के कोरोना के लक्षण मानव में नहीं दिखाई दिए हैं।

कुत्तों का कोरोना भी जानलेवा 
मानव में होने वाला कोरोना जानलेवा है। हरिद्वार जनपद में ही कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कुत्तों को होने वाली कोरोना बीमारी में उल्टी व दस्त के लक्षण आते हैं। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज ने बताया कि कोरोना बीमारी के कारण कुत्ते की मौत तक भी हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें