प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। कोरोना वायरस के दो मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। कोरोना की चपेट में आए तीनों मरीज देहरादून के ही रहने वाले है। वर्तमान में कोरोना के पांच मरीज एक्टिव हैं, इनमें से दो सुभारती अस्पताल में भर्ती हैं।