फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना संक्रमित मरीज की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Tue, 07 Jul 2020 04:03 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित बिजनौर यूपी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री के मुताबिक यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद निवासी 75 साल के बुजुर्ग के कूल्हे की हड्डी टूटने की वजह से राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक बुजुर्ग के कूल्हे का ऑपरेशन होना था। लेकिन ऑपरेशन से पहले जब अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग का कोरोना टेस्ट कराया तो बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण पाया गया। ऐसे में निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को दून अस्पताल रेफर कर दिया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री के मुताबिक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया था। विशेषज्ञों की टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही थी। लेकिन मंगलवार को तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. खत्री के मुताबिक मृतक को कोरोना संक्रमित होने के साथ ही हृदयरोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां थी। बता दें कि देहरादून जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 26 लोगों की जान जा चुकी है। जो पूरे राज्य में किसी भी जिले में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें