फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : कोरोना संकट के बीच डेंगू का लार्वा खत्म करने को गंबूजिया मछलियां नाले में छोड़ी

Tue, 07 Jul 2020 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच डेंगू से निपटने के लिए जहां स्वास्थ्य विभाग के स्तर से तमाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की पहल पर कोलकाता से गंबूजिया प्रजाति की 20 हजार मछलियां मंगाई गई हैं।

विज्ञापन


मत्स्यपालन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में इन मछलियों को रायपुर और बालावाला के नालों में छोड़ा गया है। सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि यह मछलियां डेंगू मच्छर से पनपने वाले लार्वा को खा लेती हैं। फिलहाल पहले चरण में 20 हजार मछलियां आई हैं। उन्हें रायपुर और बालावाला क्षेत्र के नालों और तालाबों में छोड़ दिया है।

मछलियों की देखरेख के लिए मत्स्यपालन और विभागीय कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उन नालों, तालाबों को चिह्नित करें जहां लार्वा पनपने की संभावनाएं ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें