फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कोरोना के कहर के बीच प्रदेश में आज से नहीं खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन चलेंगी क्लास

Mon, 17 Jan 2022 01:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन ने विगत सात जनवरी को आदेश जारी कर 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कहर के बीच अब सोमवार से स्कूल नहीं खुलेंगे। स्कूल अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलाई जाएंगी। वहीं 22 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए शासन ने विगत सात जनवरी को आदेश जारी कर 16 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया था। जिसके बाद 17 जनवरी यानी सोमवार से स्कूल खुलने थे, लेकिन अब निर्णय लिया गया है कि फिलहाल बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को अभी नहीं खोला जाएगा।

प्रदेश के स्कूलों को बंद रखने की समय अवधि बढ़ाए जाने के लिए शासन स्तर से रविवार शाम को शासनादेश जारी किया गया। शिक्षा सचिव मिनाक्षी सुंदरम ने कहा है कि अभी स्कूल नहीं खोले जाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव रैलियों पर रोक 22 तक बढ़ी, इनडोर प्रचार में राहत 
वहीं लगातार बढ़ते कोविड संक्रमण के बीच चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों और नेताओं की रैलियों पर रोक की अवधि 22 जनवरी तक बढ़ा दी है। हालांकि दलों को 300 लोगों की उपस्थिति या उस हॉल की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ इनडोर बैठक करने की राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें