फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कोरोना: दून चिड़ियाघर और आनंदवन पार्क बंद, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी पर रोक

Sun, 02 May 2021 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार

सार

  • कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी पर 15 मई तक फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी हालात सामान्य होने पर ही जंगल सफारी करने का अवसर सैलानियों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून जू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व, राजाजी टाइगर रिजर्व के साथ ही राजधानी स्थित दून चिड़ियाघर और आनंदवन जैसे पार्कों को भी तत्काल प्रभाव से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस संबंध में मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5606 नए संक्रमित मिले, 71 की मौत, 2935 मरीज हुए ठीक 

दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि वैसे तो कोरोना महामारी के चलते पहले ही पर्यटक काफी कम आ रहे थे। लेकिन, अब जबकि नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी व मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से सभी चिड़ियाघरों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है तो दून चिड़ियाघर को भी बंद कर दिया गया है। वहीं दून चिड़ियाघर में वन्यजीवों और पक्षियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसका पूरा इंतजाम किया गया है। चिड़ियाघर के कर्मचारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि यदि किसी भी वन्यजीव और पक्षियों के व्यवहार में कोई बदलाव दिखता है तो इसकी तत्काल जानकारी दी जाए ताकि समय रहते कदम उठाए जा सकें।
विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में छह मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें

दूसरी ओर आनंद वन पार्क के वन क्षेत्राधिकारी अखिलेश रावत ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर फिलहाल पार्क को तत्काल प्रभाव से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पार्क में तैनात सभी कर्मचारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे कोरोना संक्रमण को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गई है उसका कड़ाई से पालन करें। वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना महामारी फैलने से पहले आनंदवन पार्क में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे थे। लेकिन, जैसे ही महामारी ने दोबारा पांव पसारना शुरू किया तो यात्रियों की पर्यटकों की संख्या कम होती चली गई। जब तक स्थितियां सामान्य नहीं होती हैं पार्क बंद रहे यही बेहतर होगा।

विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी पर रोक

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में जंगल सफारी पर 15 मई तक फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके बाद भी हालात सामान्य होने पर ही जंगल सफारी करने का अवसर सैलानियों को दिया जाएगा।

राजाजी टाइगर रिजर्व की विभिन्न रेंजों में देश-विदेश के टूरिस्ट जंगल सफारी का आनंद उठाने आते हैं। गर्मी के सीजन में तो पर्यटकों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। सैलानियों को जंगल सफारी के साथ ही गेस्ट हाउसों में रात्रि विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सभी कार्य प्रभावित कर दिए हैं।

कहीं लॉकडाउन लगाकर कोरोना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है तो कहीं कोविड और नाइट कर्फ्यू। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में जंगली जानवरों में भी कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। लिहाजा एहतियात के तौर पर राजाजी टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध चीला और हरिद्वार रेंज के रानीपुर गेट को 15 मई तक जंगल सफारी के लिए बंद कर दिया गया है।

इस दौरान पर्यटकों को राजाजी पार्क में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चीला रेंज के रेंजर अनिल पैन्यूली ने बताया कि वैसे तो कोरोना के कारण पर्यटक आ ही नहीं रहे थे, लेकिन अब शासन की ओर से भी 15 मई तक जंगल सफारी बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 15 जून तक राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट सैलानियों के लिए खुले रहते हैं। अगर कोरोना से स्थितियां तब तक सामान्य हो गईं तो जंगल सफारी शुरू होगी। यदि ऐसे ही हालात बने रहे तो सैलानी अब नवंबर में ही जंगली जानवरों के दीदार कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें