फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बिना चिकित्सा परामर्श के नहीं बेची जाएंगी सर्दी, जुकाम और बुखार की दवाइयां

विज्ञापन
सेलाकुई थाना में मेडकिल संचालकों की बैठक लेते थानाध्यक्ष। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
कोरोना वायरस की दहशत के बीच सेलाकुई थाना पुलिस ने मेडिकल संचालकों को सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारी की दवाइयां बिना चिकित्सकीय परामर्श के न बेचने की हिदायत दी है। शुक्रवार को क्षेत्र में संचालित होने वाले मेडिकल संचालकों की थाना पुलिस ने बैठक ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि कोरोना वायरस की दहशत के बीच सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी न करने की भी हिदायत दी गई है। कोई भी मेडिकल संचालक बिना डॉक्टरी सलाह के सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों की दवाइयां नहीं बचेगा। बताया कि मेडिकल स्टोर पर बीमारी के लक्षण लेकर आने वाले लोगों को सीएचसी सहसपुर में डॉक्टरी परामर्श के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को कोरोनो से बचाव संबंधित जानकारी दुकान के बाहर चस्पा करने के भी आदेश दिए गए हैं।
बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों को प्रतिबंधित दवाइयां/ड्रग्स का विक्रय करने पर कड़ी कार्रवाई केे निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सेलाकुई के साथ ही कैंचीवाला, भाऊवाला और राजा रोड के दवा विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें