फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बेट पार्क खुला, पहले दिन बाघ और हाथी ने किया स्वागत

Thu, 16 Oct 2014 12:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्बेट नेशनल पार्क का बिजरानी जोन डे-विजिट के लिए खुल गया है, जिससे पर्यटकों के साथ ही पर्यटन व्यवसायों से जुड़े लोगों में काफी उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


चार शावक और 10-12 हाथियों का झुंड देखा
बिजरानी जोन में प्रतिदिन 60 जिप्सियों को प्रवेश दिया जाता है, जिसमें सुबह-शाम की पाली में 30-30 गाड़ियां जाती है, लेकिन पहले दिन सुबह 26 तो शाम की पाली में 27 गाड़ियों ने बिजरानी जोन में प्रवेश किया।

बुधवार को पहले दिन दिल्ली से आए पर्यटक सुमित चुंग ने दोनों पालियों का लुत्फ उठाया। उन्होंने सुबह की पाली में बाघिन तो नहीं देखी, लेकिन उसके चार शावक और 10-12 हाथियों का झुंड बच्चों सहित देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजरानी जोन के रेंजर महेश बिष्ट ने बताया कि बाघ के दर्शन तो 8-10 गाड़ियों में जाने वाले पर्यटकों को ही हुए, लेकिन हाथी के दीदार लगभग सभी को हुए।

उन्होंने बताया रात्रि विश्राम के लिए 15 नवंबर से पार्क में नाइट-स्टे शुरू होगा। अब तक दो जोन झिरना एवं बिजरानी पर्यटकों के लिए डे-विजिट में खोल दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें