फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में सबसे सर्द रही बुधवार की रात, पहाड़ पर माइनस में पारा

Thu, 12 Jan 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तराखंड में भयंकर ठंड पड़ रही है। - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बर्फबारी और पाले का प्रकोप प्रदेश भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक ओर पहाड़ों में लगातार तापमान माइनस में चल रहा है तो दूसरी ओर राजधानी में बुधवार को दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे चले गए। बुधवार की रात राजधानी में सीजन की सबसे सर्द रात बन गई।
विज्ञापन


प्रदेश भर में कई जगहों पर तापमान माइनस में है। टिहरी में बुधवार को रात का तापमान -2.2 डिग्री और मुकतेश्वर में -1.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोनों जगहों पर दिन के तापमान भी सामान्य से आठ से दस डिग्री नीचे चले गए हैं।

राजधानी में मंगलवार/बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात साबित हुई। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री से गिरकर 2.9 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन

सामान्य से नीचे गिरा राजधानी का पारा

तापमान में ग‌िरावट - फोटो : AmarUjala
इसी तरह दिन का तापमान भी मंगलवार के 18.7 के मुकाबले बुधवार को गिरकर 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में दिन के तापमान में सामान्य से दो डिग्री और रात के तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में मैदानी इलाकों में आगामी दो दिन शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप रहेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन राजधानी में भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें