फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीएमओ बनने के बाद पहली बार गांव आएगा उत्तराखंड का लाल

Thu, 12 Jan 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
एके भट्ट को मेजर जनरल रहते हुए अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था। - फोटो : file photo
विज्ञापन
डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (डीजीएमओ) बनने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट्ट पहली बार बृहस्पतिवार को अपने गांव खतवाड़ आ रहे हैं। यहां वे घंडियाल धार गांव में एक सप्ताह चलने वाली अर्द्धकुंभीय जात पूजा में शामिल होंगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डीजीएमओ भट्ट बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हरिद्वार पहुंचेंगे और यहां से कार से सीधे गांव रवाना होंगे। उनके आने की सूचना से गांववासियों में उल्लास का माहौल है।

घंटाकर्ण देवता मंदिर के प्रधान पुजारी और डीजीएमओ एके भट्ट के ममेरे भाई डीपी जोशी ने बताया कि आठ जनवरी से शुरू हुई घंटाकर्ण देवता की अर्द्धकुंभीय पूजा में शामिल होने वे गांव आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सम्मान समारोह की तैयारी

मसूरी के रोटरी क्लब में अनिल कुमार भट्ट - फोटो : file photo
शाम करीब तीन बजे के आसपास उनके टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक स्थित अपने गांव खतवाड़ पहुंचने की उम्मीद है। चूंकि डीजीएमओ बनने के बाद एके भट्ट पहली बार गांव आ रहे हैं।

लिहाजा उनके लिए एक छोटे से अभिनंदन समारोह का आयोजन भी किया गया है, जिसमें देश की सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूजा और अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेने के बाद देर शाम ही उनके वापस लौटने का कार्यक्रम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें