ये हैं छह राजमार्ग
1. बुआखाल- देवप्रयाग राज्य मोटर मार्ग
2. लक्ष्मणझूला- दुगड्डा राज्य मोटर मार्ग
3. खैरना- रानीखेत राज्य मोटर मार्ग
4. देवप्रयाग- गजा- खाड़ी राज्य मोटर मार्ग
5. पंडवाखाल- नागचूला खाल- बैजरो राज्य मोटर मार्ग
6. बिहारीगढ़- रोशनाबाद राज्य मोटर मार्ग
राज्य को क्या फायदा होगा
राज्य मार्गों के राष्ट्रीय राजमार्ग में अधिसूचित होने के बाद इनकी पूरी जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की हो जाती है। इन पर होने वाला पूरा खर्च केंद्र सरकार की ओर से उठाया जाता है। इसके बाद राजमार्गों को राष्ट्रीय राज मार्गों के मानकों के हिसाब से उच्चीकृत किया जाता है। किसी भी राज्य के आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने में राष्ट्रीय राजमार्गों का अहम योगदान होता है। वहीं, सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आती है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार, वीआईपी घाट पर किया बुआ का अस्थि विसर्जन
पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ यात्रा पर आए थे, उस दौरान भी राज्य सरकार की ओर से इस बाबत अनुरोध किया गया है। इसके अलावा भी राज्य सरकार की ओर से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। - डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव लोनिवि