फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी पेट्रोल देने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मलूकावाला बरोटीवाला स्थित एक पेट्रोल पंप में मिलावट की शिकायत पर उपभोक्ताओं ने मौके पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने फोन पर मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी से की। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंची टीम ने फिलहाल पेट्रोल पंप से बिक्री बंद करवा दी। अब आईओसी और पूर्ति विभाग की टीम तेल की जांच करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पेट्रोल पंप से लोगों को मिलावटी पेट्रोल बेचा जा रहा है। पेट्रोल में बड़ी मात्रा में पानी मिला हुआ है। इससे उनका इंजन सीज हो रहा है। कई बार झटके से गाड़ियां रुक जाती हैं। लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी उन्होंने पंप से तेल भरवाया। इसके बाद उनकी गाड़ी अपने आप जगह-जगह रुकने लगी। उपभोक्ताओं के हंगामे के चलते मौके पर लोगों की खासा भीड़ जमा हो गई। उन्होंने फोन पर मिलावट की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी से की। इसके बाद क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पंप से बिक्री को अगले आदेश तक बंद करा दिया।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मिलावट की जानकारी आईओसी के अधिकारियों को भी दी गई है। अगले एक से दो दिन में आईओसी के अधिकारियों के साथ पंप का निरीक्षण किया जाएगा। यदि तेल में वास्तव में मिलावट मिली तो पेट्रोल पंप स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें