फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के नियमों धता बतकार हो रहा होटलों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत हेंवलघाटी क्षेत्र के मोहनचट्टी में एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।हेंवलनदी से मात्र दस मीटर की दूरी पर होटलों का निर्माण किया जा रहा है। पौड़ी प्रशासन इन पर कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

एनजीटी के नियमानुसार गंगा और उसकी सहायक नदी के 100 मीटर में दायरे में निर्माण पर रोक लगा रखी है। एनजीटी के आदेश चलते के चलते शिवपुरी और मालाकुंटी क्षेत्र में संचालित बीच कैंप बंद हो गए। लेकिन इसके बावजूद मोहनचट्टी में हेंवलनदी से मात्र दस मीटर की दूरी पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य हो रहे हैं। पौड़ी प्रशासन इन्हें रोकने की जहमत तक नहीं उठा रहा है।
ग्राम पंचायत सिंदुड़ी के पूर्व प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि मोहनचट्टी क्षेत्र में अवैध निर्माणों का मकड़जाल बिछ रहा है। हेंवलनदी की तलहटी पर खुलेआम होटलों को निर्माण किया जा रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन भी बिगड़ रहा है। इस बारे में उन्होंने सीएम और पीएम पोर्टल पर शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा है तो विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद कुमार सिंह, एसडीएम यमकेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें