फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य में देरी के कारण अस्पताल बदहाल

Sun, 12 Oct 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल के भवन को मेडिकल कालेज के अनुरूप ढालने के लिए निर्माण एजेंसी ने तोड़फोड़ करने में तो देरी नहीं दिखाई, लेकिन अब काम को पूरा करने में लापरवाही जरूर बरती जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम कर रहा रिनोवेशन
अधूरा निर्माण कार्य मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है। चेतावनी के बाद भी कार्य में सुधार नहीं होने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन ने एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज करने का फैसला लिया है।

इस बाबत निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से अस्पताल भवन के रिनोवेशन का जिम्मा उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम को दिया है।
विज्ञापन


भवन टूटे होने से अनहोनी का भय
कार्यदायी संस्था ने अस्पताल में कई जगह तोड़फोड़ की है। इससे एक तो वार्डों की स्थिति खराब है, वहीं भवन के टूटे होने से अनहोनी का भय बना रहता है। तोड़फोड़ और निर्माण सामग्री बिखरी होने से यहां गंदगी फैल रही है।

डेंगू और वार्ड नंबर-17 के शौचालय टूट
दून अस्पताल में डेंगू वार्ड और वार्ड नंबर- 17 में शौचालय को निर्माण एजेंसी ने दो महीने पहले तोड़ा था। लेकिन समय पर इन्हें बनाया नहीं गया। मरीज और उनके तीमारदारों को दूसरे वार्ड के शौचालयों का प्रयोग करना पड़ रहा है।

इंजेक्शन कक्ष करना पड़ा शिफ्ट
ओपीडी वाले मुख्य भवन में शौचालय का गंदा पानी रिसने पर इंजेक्शन कक्ष को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। जबकि पंचकर्म कक्ष गंदे पानी के कारण बंद पड़ा है। यही नहीं इमरजेंसी वार्ड के शौचालयों की स्थिति भी खराब है।

निर्माण कार्य में देरी की सूचना महानिदेशालय को दी जा चुकी है। निर्माण एजेंसी को भी कई बार चेतावनी दी गई है। एक सप्ताह के भीतर निर्माण एजेेंसी ने कार्य में तेजी नहीं दिखाई तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. आरएस असवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (दून अस्पताल)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें