लोकसभा चुनाव में हार को लेकर कांग्रेस जिला, ब्लाॅक, नगर और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेगी। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष नवप्रभात 27 व 28 जून को टिहरी व पौड़ी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे।
उत्तरकाशी, टिहरी, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग जिले में दो दिवसीय दौरे को लेकर जिला, ब्लॉक, नगर अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक हुई। इस बाबत प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया, नवप्रभात 27 व 28 जून को जिलों का दौरा कर लोकसभा चुनाव में हुई हार की जिलावार समीक्षा करेंगे। इसके अलावा आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।