फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की उम्मीदों पर खरी उतरेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विकासनगर के तिलक भवन में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित नई कॉलोनी में राहुल प्रियंका गांधी सेना की महिला विंग की बैठक में महंगाई को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता को मुश्किल परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने भविष्य के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात की पत्नी व कांग्रेस नेत्री रूपा शर्मा ने कहा महंगाई की मार से सबसे अधिक त्रस्त महिलाएं हुई हैं। महंगाई से बिगडे घर के बजट के चलते उन्हें हर दिन समस्याओं से जूझना पड़ता है। खाद्य तेल से लेकर रसोई के हर एक सामान के मूल्य में आई तेजी दैनिक जरूरतों तक को प्रभावित कर रही हैं। उन्होंने कहा भाजपा की गलत नीतियों के कारण इस प्रकार की स्थिति पैदा हुई है। इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा भाजपा ने सरकार में आने से पहले जो वायदे जनता के साथ किए थे। उनको पूरा करने के बजाए सरकार ने महंगाई की मार से जनता का सारा सुख छीनने का काम किया। इसके अलावा दिन प्रतिदिन बढ़ रही बेरोजगारी के कारण जनता की समस्या बढ़ती ही जा रही है। उन्होंने कहा महिलाओं ने सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। आने वाले समय में महिलाएं ही सरकार को सबक सिखाएंगी। इस दौरान संगठन की प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, पूर्व प्रधान सरिता देवी, रेखा देवी वर्मा, पूरण वर्मा, शकुंतला, विमला देवी, बबीता, सावित्री देवी, रोशनी, सीमा देवी, पूजा यादव, प्रार्थना शर्मा, जुगनू देवी, विनीता चौहान, सरला, राजेश्वरी, पूनम, सरोज, पम्मी, प्रियंका आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें