फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोर्ट में जाएगी कांग्रेस: किशोर उपाध्याय

Tue, 28 Feb 2017 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
संबोधित करते किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरिद्वार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रेस वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 फ़रवरी को हुई रैली पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की और कहा कि बिना अनुमति के रैली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफ़ी मांगनी चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीकॉप्टर और अन्य प्रत्याशियों के वाहनों की चेकिंग हुई, लेकिन प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की चेकिंग एक बार भी नहीं हुई।

किशोर ने कहा कि हरिद्वार में बिना अनुमति के रैली करने पर प्रधानमंत्री और मंच पर मौजूद रहे केंद्रीय मंत्री, प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में मुकदमा दर्ज हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी की यदि इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लीगल सलाह लेकर वह कानून की शरण में जाएंगे। प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, संतोष चौहान, अंजू द्विवेदी, तेलूराम प्रधान, मनीष कर्णवाल, अशोक उपाध्याय, तरुण नैय्यर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें