फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन पर रामदेव को 30 दिन का अल्टीमेटम

Sun, 25 Jan 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा रामदेव के खिलाफ अब उत्तराखंड कांग्रेस हल्ला बोलने की तैयारी में है। रविवार को कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने रामदेव के खिलाफ 30 दिन का अल्टीमेटम जारी किया।
विज्ञापन


किशोर ने कहा कि 30 दिन में रामदेव ने काले धन के मुद्दे पर देश से माफी नहीं मांगी तो प्रदेश कांग्रेस फरवरी माह के अंत में बाबा के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।

किशोर उपाध्याय के मुताबिक काले धन के मुद्दे पर ही रामदेव ने कांग्रेस के खिलाफ प्रचार अभियान छेड़ा था। कहा कि रामदेव को अब इस मामले में केंद्र के खिलाफ आंदोलन छेड़ना चाहिए और सार्वजनिक रूप से कांग्रेस से माफी भी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


किशोर ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने कई वादे किए, लेकिन अब वह इन्हें भुला चुकी है। भाजपा को उसके चुनाव पूर्व के मुद्दों की याद दिलाने के लिए 29 जनवरी को कांग्रेस हरिद्वार में धरना-प्रदर्शन करेगी। कहा कि केंद्र सरकार विदेशों में जमा भारतीयों का धन वापस लाए और हर भारतीय को उसमें हिस्सा दे। कहा कि, उत्तराखंड को आरक्षण के दायरे में लाने की मांग भी कांग्रेस करेगी।
विज्ञापन

'सरकार ने मुहैया नहीं कराया बाबा को हेलीकॉप्टर'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक मुख्यमंत्री हरीश रावत से खुद बाबा रामदेव ने कहा था कि वे केदारनाथ जाना चाहते हैं। अगर कोई केदारनाथ जाना चाहता है तो सरकार उसे कैसे रोक सकती है। सरकार ने रामदेव को कोई हेलीकॉप्टर मुहैया नहीं कराया।

बोले रामकृष्ण
काले धन के खिलाफ बाबा रामदेव के नेतृत्व में पांच वर्ष से आंदोलन चलाया जा रहा है। काले धन के खिलाफ सबसे पहले हमने ही आवाज उठाई है। केंद्र में नई सरकार बनने पर काले धन के विरुद्ध बेहद सक्रिय कार्रवाई प्रारंभ की गई है। खुद प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट की अगुवाई में यह कार्य चल रहा है। हमें प्रधानमंत्री पर पूरा यकीन है। विदेशों में जमा देश का काला धन शीघ्र वापस आएगा और देश के विकास में लगेगा।
-आचार्य बालकृष्ण, महामंत्री, पतंजलि योगपीठ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें