फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर उपाध्याय ने CM हरीश रावत के जंतर-मंतर अनशन को दिया समर्थन

Mon, 02 Jan 2017 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय (पगड़ी में) - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
कांग्रेस संगठन ने उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत के जंतर-मंतर में धरना देने के फैसले का समर्थन किया है। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा भागीरथी इको सेंसिटिव जोन मास्टर प्लान ख़ारिज करने को लेकर 05 जनवरी को दिल्ली में मुख्यमंत्री हरीश रावत धरना देंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड के सरोकारों को लेकर सीएम का जंतर मंतर में धरना देने के निर्णय पर उत्तराखंड कांग्रेस उनके साथ। कांग्रेस संगठन प्रदेश सरकार के साथ खड़ी है। ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्त्ता जंतर मंतर पहुंच कर केंद्र के खिलाफ अपना विरोध जताएंगे।

किशोर उपाध्याय का कहना है कि बिना राज्य सरकार को विश्वास में लिए केंद्र सरकार निर्णय थोपने का काम कर रही है। केंद्र सरकार संविधान की भावना को चोट पहुंचाने का काम कर रही है। जंतर मंतर के धरने में कुछ और मुद्दे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने क‌हा कि उत्तराखंड को आरक्षण का लाभ मिले। उत्तराखण्ड के हर परिवार को रसोई गैस में 50 प्रतिशत सब्सिडी मिले। प्रदेश के हर घर तक रसोई गैस पहुंचनी चाहिए। हर किसान को साल में बोनस के रूप में 2000 रूपए मिलने चाहिए। उत्तराखंड कई नदियो का उद्गम स्थल है इसलिए नदियों के पानी पर प्रदेश का अधिकार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें