फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की प्रेसवार्ता, सरकार पर लगाए कई आरोप

Thu, 25 Jul 2024 11:42 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

केदारनाथ पर सियासी घमासान जारी है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने  केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा से पहले पत्रकारवार्ता की।
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेस करते करन माहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश के कबीर चौरा आश्रम से शिवपुरी के लिए रवाना हुई। यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान माहरा ने प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन




केदारनाथ धाम को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने हरकी पैड़ी से पद यात्रा शुरू की। इसी दिन मुख्यमंत्री ने भी केदारनाथ धाम पहुंच कर दर्शन किए। केदारनाथ धाम से शिला ले जाकर नई दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का शिलान्यास को लेकर भाजपा नेताओं को बाबा केदार से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केदारनाथ धाम के नाम पर सियासी घमासान, दोनों दलों ने एक-दूसरे पर तेज किया वार-पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


दसौनी ने जारी बयान में कहा, केदारनाथ धाम के नाम से नई दिल्ली में मंदिर के भूमि पूजन से लोगों की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचा। सत्ता में रहते हुए भाजपा ने प्रसिद्व धामों पर कुठाराघात करने का काम किया है। केदारनाथ धाम से सोना चोरी को लेकर बीकेटीसी भी विवादों में है। इस पर सवाल उठाने वाले शंकराचार्यों को भी अपमानित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें