फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने देवभूमि से जोड़ा दर्द का रिश्ता

Mon, 24 Feb 2014 12:12 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को दून पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जून की उत्तराखंड आपदा से खुद को जोड़ा और कांग्रेस की राजनीति को दर्द से।
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

करीब तीस मिनट के भाषण में राहुल ने भाजपा पर हमला बोला, कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाई, अगले दस साल का विजन सामने रखा और कहा कि उत्तराखंड के पुनर्निर्माण और राहत का काम तय समय में और बेहतरीन होगा।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

तय कार्यक्रम के तहत रविवार को दून पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत और अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा के बाद की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

राजनीति का मतलब लोगों का दुख दूर करना

दोपहर बाद परेड मैदान में हुई जनसभा में राहुल ने कहा कि यह समझने में उन्हें दस साल लगे कि राजनीति का मतलब है लोगों के दुख दर्द दूर करना।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

उत्तराखंड में जून माह में आपदा आई थी तो यहां के लोगों ने अपना दर्द भूलकर फंसे हुए लोगों की मदद की। पूरा उत्तराखंड एक सूत्र में बंधा दिखाई दिया। यही कांग्रेस की राजनीति भी है।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

आपदा से पीड़ित उत्तराखंड की केंद्र सरकार ने भी पूरी मदद की है। 7000 करोड़ का पैकेज दिया है। अब उत्तराखंड का पुनर्निर्माण का काम भी बेहतरीन होगा।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

यात्रा सीजन से पहले-पहले पर्यटन का आधारभूत ढांचा प्रदेश में तैयार होगा। आपदा में सबसे बेहतरीन काम सेना ने किया था और कांग्रेस ने सेना के सम्मान में वन रैंक, वन पेंशन की मांग को पूरा किया।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

मुख्यमंत्री हरीश रावत अभी 18-18 घंटे काम कर रहे हैं। उन्हें अब बीस-बीस घंटे काम करना चाहिए।

बेरोजगारी की दुखती रग पर भी अंगुली रखी

राहुल ने प्रदेश में बेरोजगारी की दुखती रग पर भी अंगुली रखी। कहा कि एक्सप्रेस कोरिडोर उत्तराखंड से होकर जाएगा। उद्यान और पर्यटन में प्रदेश के युवाओं की क्षमता का पूरा उपयोग किया जाएगा।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

महिलाओं की ज्यादा संख्या का जिक्र करते हुए राहुल ने महिला आरक्षण को सरकार ही नहीं पार्टी में भी लागू कराने का भरोसा दिलाया।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

आपदा के बाद उपजे दर्द को बांटने की बात करते-करते राहुल ने भाजपा को भी निशाने पर लिया । कहा, उत्तराखंड की आपदा को कुछ लोगों ने बांटने के लिए इस्तेमाल किया।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

लोकसभा में भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित पांच बिल पड़े हुए हैं पर भाजपा इन बिलों को पास कराने में सहयोग नहीं करती। कांग्रेस अध्यादेश के जरिए इन बिलों को पास करेगी।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

कांग्रेस अब आगे आने वाले दस साल में गरीबी रेखा के ऊपर उठ चुके 70 करोड़ लोगों को मध्यम वर्ग तक पहुंचाएगी। कांग्रेस अब सबके लिए शिक्षा के अधिकार की तर्ज पर स्वास्थ्य के अधिकार का कानून लेकर आएगी। कांग्रेस का गरीबों पर फोकस रहता है और रहेगा।
विज्ञापन

रेहान से मिलने पहुंचे मामा

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दून आएं और अपने प्यारे भांजे रेहान से न मिलें, ऐसा हो ही नहीं सकता। यही वजह रही कि रविवार को रैली और कार्यकर्ताओं से मीटिंग के बेहद टाइट शेड्यूल के बावजूद राहुल वक्त निकालकर रेहान से मिलने दून स्कूल पहुंच गए।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

रविवार सुबह ही राहुल दून पहुंच गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे वह परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां से निकलकर वे होटल पहुंचे। वहां कुछ देर ठहरने के बाद राहुल सीधे द दून स्कूल निकल गए।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

वहां उन्होंने भांजे रेहान के साथ फुर्सत के कुछ पल बिताए। उनके साथ मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे। बता दें कि राहुल भी दून स्कूल के पूर्व छात्र हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें