फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक बंधक बनाकर किया रेप, फिर नहर में फेंका

Mon, 24 Feb 2014 09:19 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र से तीन दिन पहले गायब हुई युवती को बंधक बनाकर रेप करने के बाद पुल जटवाड़ा से गंगनहर में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

क्रिकेट खेल रहे युवकों ने युवती को बचा लिया। सूचना पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पढ़ें, देहरादून में राहुल छीन लेंगे इनकी कुर्सी

होश में आने के बाद उसने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने देर रात आरोपी की तलाश में छापे मारे लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा।

युवकों ने युवती को डूबता देखा

रविवार शाम करीब साढे़ पांच बजे पुल जटवाड़ा के समीप कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। तभी युवकों ने एक युवती को डूबता देखा।

पढ़ें, घर बैठे ऐसे दूर करें वोटर कार्ड की गड़बड़ी

देखते ही देखते कुछ युवक गंगनहर में कूद गए और युवती को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने युवती को 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

होश में आने पर युवती ने नाम पता और परिजनों का मोबाइल नंबर बताया। कुछ ही देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

मुंह पर कपड़ा बांधकर कई बार किया दुराचार

परिजनों की मौजूदगी में युवती ने बताया कि गुरुवार की शाम गांव एक्कड़ निवासी इस्तेकार उसे बहला फुसलाकर ले गया था।

पढ़ें, इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर में अपने दोस्त के यहां इस्तेकार ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह पर कपड़ा बांधकर कई बार दुराचार किया।

पढ़ें, कभी देखा है छह इंच के बरगद का पेड़

घर छोड़ने के बहाने उसे यहां लाकर गंगनहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में मारे छापे

युवती का बड़ा भाई गांव में सब्जी की ठेली लगाता है। युवक और युवती एक ही समुदाय के हैं।

पढ़ें, सत्ता की भूखी है बीजेपीः राहुल गांधी

एसओ पथरी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापे मारे गए हैं। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। युवती पक्ष की ओर से तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें